फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: यातायात परिवर्तन के बावजूद सड़क पर आया भारी वाहन, गिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत

Sun, 17 Oct 2021 10:32 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यातायात परिवर्तित होने के बावजूद भारी वाहनों को मिली एंट्री पर गुस्साए लोग, एसपी ने बताया कार्रवाई कर चालक को जेल भेजा है और डंपर को सीज किया है।
विज्ञापन
आगरा: सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर आंबेडकर पुल गोल चक्कर के पास शुक्रवार रात को गिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। उसके पास ही खड़ा एक किशोर और युवक चपेट में आने से बच गए। रोक के बावजूद डंपर आने पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर माने। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि नगला धनी, विजय नगर कॉलोनी निवासी मैना मित्तल (16) पुत्री राजेश अग्रवाल की मौत हुई है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया कि मैना देवी प्रतिमा विसर्जन देखकर लौट रही थी। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे आंबेडकर पुल के गोल चक्कर के पास खड़ी हुई थी। तभी हाथी घाट की ओर से तेज गति से गिट्टी से भरा डंपर आया। उसने मैना को अपनी चपेट में ले लिया। पास ही नगला धनी के देवेंद्र और कृष्णा भी खड़े हुए थे। वह बाल-बाल बच गए। किशोरी के परिजन आ गए। लोगों ने हंगामा कर दिया।
यातायात किया था परिवर्तित
लोगों का कहना था कि यमुना किनारा मार्ग पर देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर यातायात परिवर्तित किया गया था। इसके बावजूद भारी वाहन की एंट्री हो गई। इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जाम भी लगाने का प्रयास किया। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह सहित थाना की फोर्स पहुंच गई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक गीतम निवासी मुबारकपुर, इरादतनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं डंपर को सीज कर दिया गया है। उसमें सड़क निर्माण के लिए लाई गई गिट्टी भरी हुई थीं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
शरद पूर्णिमा: ताजमहल की 'चमकी' जिसे देखने को बेताब रहते हैं सैलानी, जानिए क्या है खासियत


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें