परिवार को झांसी में शशिकांत के भांजे रूपक अग्रवाल की शादी में शामिल होना था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे थाना महावन के गांव कारब के पास उनकी कार का पहिया पंक्चर हो गया। अनियंत्रित कार जिस दिशा से आ रही थी, उसी तरफ मुड़ गई।
तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार और होंडा सिटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में शशिकांत, सुशीला और अपर्णा की मौत हो गई, इशिका, उदिता, तनु घायल हो गए।
स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रवि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी, मनीष पुत्र जगन्नाथ तिवारी, नीलेश पुत्र देवनाथ, विशु पुत्र अशोक और विजय पुत्र ब्रजेश निवासी देवनगर कॉलोनी करोल बाग नई दिल्ली घायल हो गए।
महावन थाना प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन से हटवाकर एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु करवाया।