आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के चौसिंगी गांव में छापे के दौरान पुलिस और आबकारी की टीम शौचालय के 30 फुट गहरे गड्ढे में छुपाकर रखी गई 35 पेटी शराब देखकर चौंक गई। गड्ढे की खोदाई कराकर फाइटर ब्रांड की करीब 1.15 लाख रुपये की नकली शराब बरामद की गई।
बाह के इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर हर्ष यादव के साथ पिनाहट पुलिस द्वारा पकडे़ गए चौसिंगी के टिंकू पुत्र लाखन सिंह के यहां पर छापा मारा। पूछताछ में उसने घर पर शराब रखी होने की जानकारी दी थी। जिस पर टीम ने शौचालय के गड्ढे पर डाली गई मिट्टी और पत्थर हटाए तो करीब 30 फुट गहरा गड्ढा देखकर टीम हैरत में पड़ गई।
अच्छी खबर: पालीवाल पार्क में पंचतत्व पाथवे पर करिए योगा, जल्द मिलेगी सुविधा, ये है खासियत
गड्ढे में से फाइटर ब्रांड की नकली शराब की 35 पेटी बरामद हुई। आबकारी इंस्पेक्टर ने इसकी कीमत करीब 1.15 लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने टिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।