फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में जयंत चौधरी ने मांगे वोट: कहा- बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का करें काम, हेमामालिनी पर कसा तंज

Wed, 02 Feb 2022 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रालोद मुखिया ने कहा कि यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का है। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। इसे उखाड़ फेंकना है। 
विज्ञापन
रालोद मुखिया जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को मथुरा के बलदेव और मांट विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील की। भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज भी कसे। मुख्यमंत्री योगी के गर्मी वाले बयान पर जयंत ने पलटवार करते हुए कहा कि सभी किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।

विज्ञापन

जयंत चौधरी ने आरएसएस कॉलेज बलदेव में रालोद प्रत्याशी बबीता देवी के समर्थन में जनसभा में उपस्थित लोगों से हाथ उठा कर वोट मांगे। कहा कि किसान, युवा, मजदूर व व्यापार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आपके शान, मान, सम्मान और स्वाभिमान की है। यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का चुनाव है। 
जयंत ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है। आज सरकार में किसान बुरी तरह परेशान हैं। व्यापारी व युवा वर्ग परेशान और आक्रोशित है। युवा वर्ग इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। युवाओं को नौकरी मांगने के नाम पर लाठियां मिल रही हैं। युवा वर्ग सरकार से बुरी तरह खफा है। उन्होंने हेमामालिनी पर तंज कसते हुए कहा योगेश कह रहा था कि योगेश आजा तेरा हेमा मालिनी बना दूंगा...न जाने कैसी-कैसी बातें मेरे लिए कह रहे हैं। जनता के लिए क्या करोगे, किसानों के लिए क्या करोगे। मंत्री अजय टेनी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक सरकार में क्यों हैं। क्यों प्यार नहीं है, कोई लगाव नहीं है हमारे लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजना में भी सभा को किया संबोधित 

बलदेव से पहले जयंत चौधरी ने मांट विधानसभा के कस्बा बाजना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मांट में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर को जिताने पर क्षेत्र को दो-दो विधायक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। संजय लाठर और योगेश नौहवार साथ-साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करे



रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि चुनावी मौसम में केन्द्र सरकार ने बजट पेश किया है। इसके बावजूद भी धान की खरीद का लक्ष्य घटाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो तीनों कृषि कानून लागू हो जाएंगे। जंयत चौधरी ने सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट की अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें