फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान अरिंद नदी में डूबा मजदूर

विज्ञापन
15एमएनपी-15-दन्नाहार क्षेत्र के गांव हलपुरा में मजदूर की नदी में डूबकर मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मजदूरी करने आया एक युवक रविवार की शाम अरिंद नदी में नहाने के दौरान डूब गया। काफी देर तक न लौटने के बाद साथियों ने तलाश शुरू की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नदी में गोताखोर लगा दिए। सोमवार की सुबह मजदूर का शव मिल सका।
विज्ञापन

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला उदई निवासी 22 वर्षीय कमल सिंह मजदूरी का काम करता था। चार दिन पूर्व वह थाना क्षेत्र के गांव हलपुरा में चार अन्य मजदूर साथियों के साथ मजदूरी के लिए आया हुआ था। सभी लोग पंचायत घर में ठहरे हुए थे। रविवार की शाम कमल सिंह अरिंद नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में डूब गया था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो साथियों ने तलाश की। पता न लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने तलाश में गोताखोर लगाए। सोमवार की सुबह शव अरिंद नदी से मिल गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें