फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शोहदे से परेशान होकर रीता ने की थी खुदकुशी

Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर की रहने वाली किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता ने नगला राजा घिरोर के रहने वाले युवक व दो साथियों पर पुत्री को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अगरापुर के रहने वाले कृष्ण मुरारी ने बताया कि 16 मई की रात को पुत्री रीता घर के बाहर नल से पानी भरने के लिए गई थी। तभी से वह लापता हो गई थी। अगले दिन 17 मई को पुत्री का शव नगला सुम्मेर जाने वाले रास्ते पर बदन सिंह के खेत में शीशम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। दो माह बाद पिता की ओर से पुत्री की मौत को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं। 18 जुलाई को पिता ने थाने में तहरीर दी।
बताया कि घटना वाले दिन पुत्री के मोबाइल से नगला राजा घिरोर के रहने वाले लऊआ उर्फ संजीव से कई बार बात हुई थी। वह पुत्री को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। दो अन्य नंबरों से भी फोन कर पुत्री को परेशान किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर पुत्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें