फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की रायफल लूटने वाले 3 आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिपाही से रायफल लूटने वाले तीन शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

कासगंज-सोरो मार्ग पर 19 अगस्त को सदर कोतवाली के आरक्षी अभिषेक अपने साथी सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे। तभी एक कंपनी के वेयर हाऊस पर कार सवार तीन बदमाश चोरी की कोशिश कर रहे थे। आरक्षियों की नजर उन पर पड़ी। सिपाहियों ने बदमाशों को ललकारा। सिपाहियों के साथ बदमाशों की झड़प हुई। इसके बाद कार सवार बदमाश बबलू, पवन और राजवीर रायफल लूटकर भाग गए। पुलिस की कड़ी कवायद के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकी। बबलू पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रायफल भी बरामद की। तीनों ही बदमाश जेल में हैं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि शातिर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें