आगरा। धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 70वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय बालक एवं बालिका राइफल शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्गों के खिलाड़ी शामिल हुए। बालकों में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और बालिकाओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट समग्र विजेता बने।
बालक वर्ग में सेंट जोंस इंटर कॉलेज दूसरे, हुब्बलाल इंटर कॉलेज तीसरे, राजकीय इंटर कॉलेज चौथे और महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज की रिधिमा गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ, संयोजक डॉ. अतुल कुमार जैन, डॉ. राम निवास मुद्गल ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक अंडर-14 में नितिन प्रथम, आयुष द्वितीय और सूफियान तृतीय रहे। अंडर-17 में जिग्नेश सोनी प्रथम, फरमान द्वितीय और प्रीत तृतीय रहे। अंडर-19 में सेंट जोंस इंटर कॉलेज के अमृत प्रथम, महाराजा अग्रसेन कॉलेज के गगनदीप द्वितीय और अशरफ तृतीय रहे।
बालिका अंडर-14 में रितिका प्रथम, खुशी द्वितीय और आलिया तृतीय रहीं। अंडर-17 में रागिनी प्रजापति प्रथम, यास्मीन द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। अंडर-19 में छवि प्रथम, आशना द्वितीय और आफरीन तृतीय रहीं। तीनों आयु वर्गों की बालिका वर्ग की विजेता छात्राएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट की रहीं।
इस दौरान आगरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, अरुण कुमार, रिनेश मित्तल, पंकज शर्मा, पारस जैन, सौरभ सिंह, पंकज कुमार, राम प्रकाश यादव, लता चौहान, उपमा सिंह आदि मौजूद रहे।