प्रतियोगिता में दम दिखाती प्रतिभागी
आगरा। आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के तहत क्लब व्यायामशाला में फिटनेस और शक्ति प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कुल 71 प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अक्षिता शर्मा ने स्वस्थ जीवनशैली में फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। डॉ. हिमालय सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता का संयोजन हुआ। शक्ति वर्ग में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें विभिन्न आयु और भार वर्ग के पुरुष व महिलाएं शामिल थे। सहनशक्ति वर्ग में 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 25 पुरुष और 17 महिलाएं थीं। प्रतियोगिता में निष्पक्ष निर्णय के लिए निर्णायक दल में जावेद खान, नंदिनी चौहान, प्रिंस शर्मा, विधान शर्मा, शशांक शर्मा, शिवम कौशिक और सोनू आर्य शामिल रहे।