फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कस्बा से वापस घर लौट रहा था; टंकी चौराहा के पास हुआ हादसा

Sat, 11 Nov 2023 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह फतेहाबाद कस्बा से वापस घर लौट रहा था। टंकी चौराहा के पास हादसा हो गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


हादसा डौकी थाना क्षेत्र के फतेहाबाद-आगरा मार्ग स्थित टंकी चौराहा के पास बीती रात करीब 8.30 बजे हुआ। मूल रूप से बमरौली थाना क्षेत्र के नगला ताल गांव निवासी रोहतान सिंह फतेहाबाद कस्बा से अपने घर लौट रहा था। टंकी चौराहा के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह उछलकर दूर जा गिरा। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही घर में सूचना दी। थानाध्यक्ष आरपी सिंह आरोपी चालक बस लेकर भाग गया। जिस रोडवेज बस से हादसा हुआ है, उसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें