फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ खंभे पर चढ़ा रिक्शा चालक

Fri, 29 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
र‌िक्‍श्‍ाा चालक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 बोदला चौराहा पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रिक्शा चालक संजय बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उसने आवास विकास चौकी पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। शर्त रखी कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मी दंडित नहीं किए जाते, वह नीचे नहीं उतरेगा। वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर नीचे उतर आया। बाद में पुलिस अफसरों ने कह दिया कि उसका आरोप झूठा पाया गया।
विज्ञापन

संजय आवास विकास सेक्टर एक का रहने वाला है। उसने बताया कि सुबह करीब आठ बजे जगदीशपुरा थाना की आवास विकास पुलिस चौकी के पास उसकी रिक्शा से एक कार टकरा गई। चौकी पुलिस के सिपाहियों ने कार चालक की गलती होते हुए भी उसकी हिमायत ली। संजय का आरोप है कि उसके कहने पर उसे चौकी ले जाया गया। उसकी रिक्शा चौकी पर खड़ी करवा ली गई। वहां उसके साथ मारपीट की गई। इससे आहत होकर वह खंभे पर चढ़ा।
उधर, उसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो जाने के बाद जगदीशपुरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे समझाया कि वह नीचे उतरकर शिकायत करे। उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर वह उतर आया। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव ने बताया कि जांच में पुलिस की गलती नहीं मिली। संजय पहले भी एक  बार खंभे पर चढ़ चुका है। तब भी उसने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें