फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार नौ हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में जमीन की रंजिश में चचेरे भाइयों महेश सिंह और दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने के फरार नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह दोहरा हत्याकांड 16 दिसंबर 2021 को हुआ था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर सुनील लांबा ने बताया कि चित्तरपुरा गांव में जमीन के विवाद में महेश सिंह और दिनेश सिंह की हत्या की गई थी। इसमें गांव के ही कलियान सिंह समेत 14 लोग नामजद किए गए थे। इसमें 19 दिसंबर को तीन आरोपी कलियान सिंह, शिव कुमार और अशोक व 24 दिसंबर को देवी सिंह, एबरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। नौ आरोपी घनश्याम, भूरे, हुकुम सिंह, विवेक, बिल्ला, गौतम, अश्वनी, सतेंद्र, विजय सिंह सभी निवासी चित्तरपुरा फरार हैं। दो महीने बाद भी पुलिस इन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
इस पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित अतर सिंह और कमल सिंह ने बताया कि हमलावर परिवार को और लोगों को भी ठिकाने लगाने की धमकी दिए हैं। इससे घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें