फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे घर

Sun, 16 Jul 2023 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। वह दवा लेकर घर लौट रहे थे। पीछे से बस ने टक्कर मार दी।  
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह आगरा बाईपास मार्ग पर दवा लेकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सैनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बस को दन्नाहार क्षेत्र में पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के कोंडर गांव की है। गांव निवासी रक्षपाल सिंह (80) वर्तमान में परिजन के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र में ज्योंति तिराहा सदर आला कोठी के पास निवास कर रहे थे। रविवार की सुबह वह दवा लेने की बात कह कर घर से निकले थे। सुबह करीब 10 बजे जब वह दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे। तभी आगरा बाईपास रोड बजरंग पेट्रोल पंप के पाास पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में वृद्ध रक्षपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज करहल गेट रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि टक्कर मारने वाली बस को दन्नाहार क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें