फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी के घर पर बेटी ने ताला तोड़कर किया कब्जा, एसपी सिटी ने की इस तरह मदद

Wed, 16 Nov 2022 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ एसपी सिटी के पास पहुंचे और पूरा मामला बताया। एसपी सिटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी और उनकी पत्नी को दोबार घर में प्रवेश दिलाया।  
 
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी और उनकी पत्नी ने बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी ने घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। मंगलवार को वह एसपी सिटी के पास टूटा हुआ ताला लेकर पहुंचे। पुलिस ने वृद्ध पति-पत्नी का घर में प्रवेश करा दिया। आरोपी बेटी और उसकी सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

ये है मामला

71 वर्षीय पीसीएस अधिकारी लखनऊ से 11 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। आरोप लगाया कि बड़ी बेटी शाहगंज स्थित मकान पर कब्जा करना चाहती है। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को घर पर ताला लगाकर वह कहीं गए हुए थे। तभी बेटी आई। कुछ महिलाओं के साथ मिलकर मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। अब उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: मजदूर की हत्या में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, देना होगा 80 हजार रुपये का अर्थदंड
विज्ञापन

 

एसपी सिटी से लगाई थी गुहार

मंगलवार को पूर्व अधिकारी की पत्नी ने एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर घर में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने थाना शाहगंज पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने वृद्ध दंपती को मकान में प्रवेश दिला दिया। वहीं पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमे दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें