मैनपुरी के किशनी में स्टेडियम के सामने एक करीब 70 फीट गहरे कुएं में एक मोर गिर गया। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर मशक्कत के बाद लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को सकुशल बाहर निकाला। उपचार के लिए वन विभाग कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया।