फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू वाहन पेड़ से टकराया, सात दमकलकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव रिहावली में मंगलवार को सांड़ गांव के पुराने कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर रहा दमकलकर्मियों का रेस्क्यू वाहन रास्ते में पेड़ से टकरा गया, जिससे उसमें सवार सात दमकलकर्मी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसे में स्टेशन प्रभारी रामनिवास, अंकित राणा, मोहम्मद असद, रोहित कुमार, राज किरण, विक्रम सिंह और होमगार्ड अर्जेंट सिंह को चोटें आई हैं। सभी का सीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने रस्सियों की सहायता से किसी तरह सांड़ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सालय की टीम ने गिरने से घायल सांड़ का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें