फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज हुई महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को घटना से आहत महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला करीब तीन माह से मायके में रह रही थी। रविवार की दोपहर दस्त होने की वजह से वह घर के पास ही बने सामुदायिक शौचालय में शौच के लिए गई थी। वहां मौजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन व ग्रामीणों ने गांव निवासी आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पीड़िता ने घटना से आहत होकर घर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। परिजन ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया है। सोमवार को मामले में एसपी कमलेश दीक्षित के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को घटना के कुछ देर बाद वह शिकायत लेकर थाने गयं तो उसे तहरीर में बदलाव करने के लिए कहा गया था। उसके द्वारा दोबारा तहरीर दी गई तो फिर से संशोधन करने की बात कही गई। परेशान होकर पीड़ित द्वारा एसपी को अवगत कराया गया। जिसके बाद सोमवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें