फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या, इस हालत में मिली लाश 

Mon, 06 Jun 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खेत की रखवाली करने गए किसान की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी, जब ग्रामीण खेतों की ओर से गुजर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शेरगढ़ के गांव अगरयाला में फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर आए ग्रामीणों ने चारपाई पर किसान को मृत देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि रंजिश में किसान की हत्या की गई है।

विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला निवासी चरण सिंह चन्ने पुत्र रामचंद राजपूत खेत पर रखवाली के लिए रविवार की रात 8 बजे गया था। चारपाई पर सो रहे किसान की उसी के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चारपाई पर मृत मिले किसान को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। परिजनों का कहना है पिछले 10 साल से लगातार वह खेत की रखवाली के लिए जाते थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। साल 2015 में मारपीट का मामला हुआ था। इसी विवाद के चलते किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं शेरगढ़ पुलिस की एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई है। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें