फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक किशनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक किशनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- भाजपा में शामिल होने का झूठा वीडियो वायरल करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक ने मंगलवार को उनके भाजपा में शामिल होने का झूठा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। कोतवाली मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में विधायक किशनी जैसी शक्ल का एक शख्स नजर आ रहा था। उसे विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया बताते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छूकर भाजपा में शामिल होने की बात कही गई थी। विधायक ने वीडियो को झूठा बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निक्की ठाकुर और अर्जुन के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें