फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पेड़ से टकराने के बाद पलटा मिनी ट्रक, चालक की मौत; चार लोग घायल

Wed, 27 Mar 2024 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पेड़ से टकराने के बाद मिनी ट्रक पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठे अन्य चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र में मधुपुरी के पास हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र (29) मिनी ट्रक चालक थे। होली के त्योहार पर वह मिनी ट्रक लेकर गांव आए थे। त्योहार के बाद उन्हें दिल्ली जाना था। बुधवार की दोपहर वह गांव निवासी धीरज, रूप सिंह, चरन सिंह और अरविंद को साथ लेकर मैनपुरी आ रहे थे। 

मिनी ट्रक जब थाना क्षेत्र में गांव मधुपुरी के पास पहुंचा। तभी अचानक ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सुभाष स्टेयरिंग पर संतुलन नहीं बना सका और मिनी ट्रक गांव मधुपुरी के पास शीशम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। पेड़ में मिनी ट्रक के टकराने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर आ पहुंचे। 
विज्ञापन


केबिन में फंसे सुभाष को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गाड़ी में साथ बैठे चारों साथी धीरज, रूप सिंह, चरन सिंह और अरविंद को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे में चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें