कार में पथराव के मामले में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव गोंड़ा निवासी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पांच मई को भाई प्रमोद कुमार गांव से एक वैन किराये पर लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनके साथ परिवार के पंचीलाल, उदयवीर, सर्वेश, हेमंत, अवनीश, पुष्पा देवी व दो बच्चों भी थे। कार जब रामनगर के पास पहुंची। तभी अचानक एक बच्चा सामने आ गया, लेकिन चालक ने बच्चे को बचा दिया। इसी बात पर उग्र होकर बच्चे के पिता राजवीर ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। इसके बाद पथराव कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
इसमें प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविदासपुर निवासी आनंद, धर्मेंद्र, सत्यवीर, शिवम और छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि उक्त मामले में दूसरे पक्ष की ओर से बच्चे के बाबा ने भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पौत्र अनमोल सड़क पार कर रहा था। तभी वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। दोनों पक्ष की ओर से दर्ज मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद