फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति के बालकों को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Aug 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव दौदापुर में अनुसूचित जाति के तीन बालकों को चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाने और पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम दौदापुर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांव स्थित मंदिर में तीन बालकों पर चोरी का आरोप लगाया गया था। उन्हें बंधक बनाकर पिटाई की गई थी। जानकारी होने के बाद जब परिजन बचाने के लिए गए तो उन्हें भी पीटा गया था। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर ठाकुर, शरद ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मंगलवार सुबह भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक से कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों पर झूठा आरोप लगाने, बंधक बनाकर पीटने वाले आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पुलिस आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करे। सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर राहुल कुमार, नौशाद खान, सतेंद्र प्रताप, सत्येंद्र कुमार, बृजमोहन, अभिलाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें