फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में दो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के मामले में मां ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को किशोरी को जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए। पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरी की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से बीते 17 जनवरी को शौच करने के लिए खेतों की ओर गई किशोरी लापता हो गई। देर शाम तक किशोरी के वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने के दौरान परिजनों को पता चला कि गांव निवासी चमन और डवले किशोरी को अगवा करके साथ ले गए हैं। घटना के बाबत किशोरी की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में एसपी से मिलकर पुत्री की तलाश के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द किशोरी की तलाश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें