फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत में पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र की विवाहिता की इलाज के दौरान 27 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में विवाहिता के पिता ने पति सहित चार ससुरालीजन के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर हत्या किए जाने का अरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता अजयपाल निवासी खोड़ा गाजियाबाद का कहना है कि उसकी पुत्री पिंकी (24) की शादी दो वर्ष पूर्व अखिलेश से हुई थी। ससुरालीजन पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। एक लाख रुपये की मांग पूरी कर दी गई थी। फिर भी उनकी पुत्री को ससुरालीजन उनका उत्पीड़न कर रहे थे। इसी के चलते उनकी पुत्री की 20 मई को पिटाई की। उसे फंदे पर लटका दिया।
उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। इलाज के दौरान उसकी 27 मई को पिंकी की मौत हो गई। उन्होंने पति अखिलेश, ससुर सलेटी, देवर लालू, सास रामवती के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें