फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकी पॉक्स: अफ्रीकी, यूरोपीय देशों से आने वाले रहेंगे होम आइसोलेशन में

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूरोपीय देशों सहित अन्य देशों में मंकी पॉक्स तेजी से पैैर पसारता जा रहा है। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। प्रभावित देशों से भारत आने वाले लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन 200 देशों में इस वायरस के फैलने के मामले की पुष्टि कर चुका है। ऐसे में भारत में इस बीमारी के फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता। बड़ी संख्या में लोगों का विदेशों से आनाजाना रहता है। शासन से स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश मिले हैं। यूनाइटेड किंगडम, यूएसए, यूरोप, कनाड़ा, अफ्रीकी देश से यात्रा करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मंकी पॉक्स के लक्षण चेचक से मिलते जुलते होते हैं। प्रभावित देशों में 21 दिन के भीतर यात्रा करने वाले लोगों को होम आइसोलेशन में रहना होगा। यदि ऐसा कोई रोगी है तो उसकी सूचना विभाग को दी जाए ताकि उसका इलाज किया जा सके। इनके सैंपल जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
त्वचा पर लाल चकते, तेज सिर दर्द, पीठ में दर्द, मांसपेसियों में दर्द, लसीका में सूजन।
वायरस ऐसे शरीर में करता है प्रवेश
कटी फटी त्वचा, श्वसन नली, आंख, नाक, मुंह
जानवरों से इस तरह फैलती है बीमारी
जानवरों के काटने से, जानवर के खरोचने से, जंगली जानवर का मांस खाने से, जानवरों के शारीरिक द्रव्यों या घाव के पदार्थ के संपर्क में आने से।
यह बरतें सावधानी
अपने आसपास रखें सफाई, संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों को छूने से बचें, संक्रमित व्यक्ति के विस्तर पर न बैठें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें