फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुगम सफर के लिए की जाएगी मरम्मत

Mon, 10 Jun 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सुगम सफर के लिए जिले के कई मार्ग पर मरम्मत करके चौड़ीकरण किया जाएगा। आचार संहिता हटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने काम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बारिश शुरू होनेे से पहले काम पूर्ण कराने की योजना है। इसके तहत 16 मार्ग पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले लोक निर्माण विभाग ने खराब मार्ग चिन्हित करके उन पर काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इसी बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। लोकसभा चुनाव कराने के लिए आचार संहिता लागू की गई। आचार संहिता लागू होने के बाद काम शुरू कराने की प्रक्रिया रोक दी गई। आचार संहिता हटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने काम कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित किए गए मार्ग में 16 मार्ग शामिल किए हैं। विभाग की योजना है कि बारिश शुरू होने से पहले मार्ग पर काम करा दिया जाए। ताकि लोगों को सुगम सफर का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें