भोगांव। विकासखंड सुल्तानगंज के नगला पाल की ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से वर्षों पहले आवंटित किए गए पट्टों को निरस्त नहीं किए जाने की गुहार लगाई है। वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान द्वारा एसडीएम कोर्ट में चलाए जा रहे मुकदमे को निरस्त करवाने की मांग की है।
नगला पाल की ग्राम प्रधान कृष्णा कुमारी ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण से मिलकर शिकायती पत्र दिया। कहा है कि उसके गांव में वर्षों पहले गांव के रहने वाले गरीब, भूमिहीन किसानों को पात्र होने के आधार पर नियमानुसार पट्टे आवंंटित किए गए थे। जो कृषि भूमि उन्हें उस समय दी गई थी पर सभी आज तक कब्जेदार हैं।
अभिलेख में अंकित हैं। प्रधान के अनुसार पूर्व प्रधान ने कुछ दिनों पहले पट्टों का आवंंटन फर्जी और नियमों के खिलाफ बताकर एसडीएम न्यायालय में पट्टों को रद्द किए जाने के लिऐ मुकदमा किया है। इससे गरीब किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम कोर्ट में चल रहे मुकदमे को गरीब किसानों के हित में तत्काल निरस्त कराने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मामले को संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।