फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सवः लोकगीतों और लोकनृत्य का जमा रंग, मैथिली ठाकुर ने बांधा समां, राई नृत्य पर झूमे लोग

Tue, 28 Feb 2023 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आयोजित हो रहे ताज महोत्सव में सोमवार को प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। उनके गीतों को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उनके गीतों को लोग उनके साथ-साथ गुनगुनाते नजर आए। 
 
विज्ञापन
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देतीं मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव में सोमवार की रात लोकगीतों और लोकनृत्य के नाम रही। प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने देर रात 11:20 बजे शिल्पग्राम के मंच पर लोकगीतों की जो शुरुआत की। वह सिलसिला 12 बजे तक चला। उससे पहले लोकनृत्य राई की प्रस्तुति पर लोग झूमते दिखे।

विज्ञापन


भजन और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने महोत्सव में भजनों से लेकर लोकगीतों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। लोग देर रात 11 बजे तक उनके इंतजार में पंडाल में डटे रहे। मैथिली ने सबसे पहले सुनाया ''काली कमली वाला मेरा यार है।'' उसके बाद चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया'', छाप तिलक सब छीनी'' और ''श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में'', आदि गाने पर तान छेड़ी तो लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। दर्शक कुर्सियों को छोड़कर नाचते भी नजर आए।

विज्ञापन

शिल्पग्राम के मंच पर मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

राई नृत्य का हुआ प्रदर्शन

इससे पहले शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर ललितपुर के जितेंद्र कुमार ने राई नृत्य का प्रदर्शन किया। जबकि, मुंबई से आई रिशिका मिश्रा ने कथक नृत्य पेश किया। लखनऊ के केपीएस विश्वनाथन ने गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद सुगम सिंह ने वनटगिया फैशन शो किया। फरीदाबाद की पद्मश्री सुमित्रा गुहा ने शास्त्रीय भजन संध्या की प्रस्तुति दी।

लोकनृत्य कलाकारों ने जीता दिल

सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर अंजना वेलफेयर सोसायटी नोएडा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रिदम एंटरटेनमेंट बैंड ने पंजाबी फोक और ग्विालयर के नवनीत कौशल ने गजल पेश कीं। आई लव आगरा सेल्फी पॉईट फतेहाबाद रोड पर पीयूष पांडे, एकता मिश्रा, सीमापाल, अनामिका वत्स, अविनाश सिंह, मानसी मिश्रा, तृप्ति गुहा और राजेश रजत, अनिल कुशवाह, आयुष गोयल, नीरज, कंचना शर्मा ने नृत्य पेश किया। माया कुलश्रेष्ठ ने कथक की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें