दो घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
आग लगने और सिलेंडर फटने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन कार्यालय में दी। पीड़ित मुकेश, सुंदर ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। तब तक हादसा हो चुका था। ऐसे में दमकल कर्मियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है
सदर तहसीलदार राजकुमार भास्कर ने बताया कि ग्राम पंचायत परखम के मजरा मुस्तफाबाद में सिलेंडर फटने से दो घर गिर गए। एक बच्चे की मौत हुई है। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है।