फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता दिवस पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में मनाए जाने वाले अधिवक्ता दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

युवा अधिवक्ता संघ की विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजनीति में जाति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से युवा वकीलों को प्रेरणा लेनी चाहिए। सुनील शर्मा, केसी शर्मा, उमेश कुमार वर्मा, कृष्णमुरारी माहेश्वरी जयदयाल गौतम, विजयपाल सिंह आदि थे।
सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित अधिवक्ता दिवस में जिला न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर विदाई दी गई। आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज, वीरेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की। दुर्गविजय सिंह, पीपी सक्सेना, अरुण पचौरी, चौधरी अजित सिंह, करतार सिंह भारतीय मौजूद रहे। जिला जज ने आगरा के अधिवक्ताओं के सहयोग को सराहा। इस मौके पर जितेन चौहान, सत्येंद्र कुमार यादव, फूल सिंह चौहान, हरीश चतुर्वेदी, कमल सिंह वर्मा, हेमंत भारद्वाज आदि थे। अधिवक्ता कौशल परिषद की ओर से दीवानी में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। इसमें अध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा, महेंद्र बंसल, केसी शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें