फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में आरपीएफ की छापेमारी, अवैध रूप से ट्रेनों की ई-टिकट बनाकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएएफ) ने रेलवे की अवैध रूप से ई-टिकट बनाकर बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। ग्राफिक्स की दुकान पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और प्रिंटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ टूंडला पोस्ट के निरीक्षक अमित यादव को सूचना मिल रही थी कि टूंडला के सुभाष चौराहे स्थित फिरोजाबाद रोड स्थित ओम ग्राफिक्स की दुकान पर अवैध रूप से रेलवे की ई-टिकट बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। इस पर उन्होंने एएसआई रामकिशन मीणा, सुरेश कुमार, एएसआई डिटेक्टिव विंग टूंडला राजाराम मीणा, आरक्षी सत्यपाल गौतम, राजकुमार और राजेश कुमार मीणा के साथ छापा मारा।
आरपीएफ को दुकान पर रेलवे ई-टिकट बनाकर बेचने के प्रमाण मिले। टीम ने आरोपी कर्मवीर सिंह निवासी नूरमहल थाना पचोखरा, फिरोजाबाद गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 33 रेलवे ई-टिकट जिनकी कीमत 27, 345 रुपय है बरामद कर लीं। दुकान से एक लैपटॉप, मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, मोबाइल और प्रिंटर को जब्त कर लिया। आरोपी कर्मवीर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें