फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लोगों को तमंचा व बंदूक सहित किया गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तमंचे एवं कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार देर शाम धर-पकड़ अभियान चलाया गया। सुन्नगढ़ी पुलिस ने सलामत खान निवासी धवा गंजडुंडवारा को सिद्धनगर तिराहे से एक अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोएब निवासी धवा को एक तमंचा 315 बोर एवं दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया। सोरों पुलिस ने अल्लीपुर बराबारा रोड से राजेश निवासी तैयब खां नगला ढोलना को एक तमंचे सहित गिरफ्तार किया।
पटियाली पुलिस ने भरगैन तिराहे से असलम निवासी गड़ैया थोक पटियाली को एक तमंचा व एक कारतूस एवं इकरार निवासी बढ़ैला थोक भरगैन को एक तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। गंजडुंडवारा पुलिस ने चंदन रोड से उदयवीर निवासी नगला चंदन को एक तमंचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें