फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन यज्ञ के साथ स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम किए शुरू

विज्ञापन
ऋषि आश्रम में हवन पूजन करते विवेकानंद सेवा समिति के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विवेकानंद शाखा के स्वयंसेवकों ने बुधवार को शहर के ऋषि आश्रम रघुराजपुरी में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने देशहित में अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विगत 10 माह से कोरोना महामारी के कारण शाखा के कार्यक्रम बंद चल रहे थे।
विज्ञापन

ऋषि आश्रम में बुधवार को महंत हरिशरण मिश्र ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ का आगाज किया। हवन यज्ञ के दौरान नगर प्रचारक विमल ने कहा कि शाखा के सभी पदाधिकारी कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए देशहित के लिए अपने कार्यों को जारी रखेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अवधेश कुमार ने सभी सदस्यों को पूरी ईमानदारी के साथ संस्था हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही स्वयंसेवक योग और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला संपर्क प्रमुख सुनील कुमार, जानू, शाखा कार्यवाह सोनी, प्रवीण कुमार, ध्वज प्रमुख कृष्णा, बस्ती संपर्क प्रमुख मोहित, राजा बाबू, मुकेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, राजू, राजीव कुमार, मोनू, चिराग, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें