फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दौराई-बढ़नी स्पेशल ट्रेन के पांच फेरे बढ़ाए

Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दौराई से बढ़नी आने-जाने वाली स्पेशल ट्रेन के रेलवे ने पांच फेरे बढ़ाए है। इस ट्रेन का संचालन पहले 16 नवंबर तक के लिए था लेकिन अब इस ट्रेन का संचालन 22 दिसंबर तक होगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दौराई-बढ़नी के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालन शुरू किया था। इस ट्रेन का संचालन रेलवे ने 16 नवंबर तक के लिए किया था। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेन का संचालन रेलवे ने 22 दिसंबर तक कर दिया। दौराई स्टेशन से शनिवार को ट्रेन संख्या 09657 दोपहर 3 बजे चलेगी। अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर, बांदीकुई, भरतपुर होते रात 11:30 बजे मथुरा पहुंचकर रात्रि 1:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन कायमगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर होते दूसरे दिन रात 12 बजे बढ़नी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09658 बढ़नी से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह 8:35 बजे कासगंज पहुंचेगी। 10 मिनट रूकने के बाद सुबह 8:45 बजे दौराई के लिए रवाना होगी। रात में 7:20 बजे दौराई रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के फेरे 22 दिसंबर तक बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य जाने में आसानी होगी। - मनोज शर्मा, स्टेशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें