ये कराए जाएंगे कार्य
कार्य - लागत
बाबरपुर, विनायक नगर में सड़क, नाली - 5.62 करोड़
कहरई में सीसी सड़क निर्माण कार्य - 1.31 करोड़
चमरौली की गलियों का सीसी से निर्माण - 2.24 करोड़
सिकंदरा साइट सी में लिंक रोड निर्माण - 1.19 करोड़
चमरौली में हॉट मिक्स से सड़क निर्माण - 73.64 लाख
10 हजार बंदरों की नसबंदी
नगर निगम अधिवेशन में सदन ने 3.48 करोड़ रुपये की लागत से शहर में बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। वाइल्ड लाइफ एसओएस के प्रस्ताव पर वन विभाग ने 500 बंदरों को पहले चरण में नसबंदी करने की एनओसी जारी की है। शहर में बंदरों के उत्पात को देखते हुए कहा गया कि कम से कम 10 हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा। पार्षदों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया।
30 करोड़ से बनेगा गोलाकार सदन
नगर निगम परिसर में 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण स्टोर की जमीन पर नया सदन कक्ष बनना प्रस्तावित किया गया। आखिरी अधिवेशन में पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। नगर निगम में पार्षदों के सामने आर्किटेक्ट सिद्धार्थ शर्मा ने प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें बताया गया कि विधानसभा की तर्ज पर गोलाकार सदन तैयार किया जाएगा, जिसमें 300 लोगों के बैठने की जगह होगी और दर्शक दीर्घा भी बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में ब्याज रहित ऋण देने पर सहमति जताई है। निगम हर साल 5 करोड़ रुपये इसके लिए चुकाएगा।