फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन

Sun, 05 Jan 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव में पंचकल्याणक महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन के दौरान मौजूद भक्त। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा में 10 से 15 जनवरी तक आयोजित होने जा रहे पार्श्वनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का रविवार को विमोचन प्रतिष्ठाचार्य पंडित अभिनंदन कुमार शास्त्री ने किया।
विज्ञापन

जैन मार्केट से ऊपर टीला स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर तक मंगल आमंत्रण जुलूस निकाला गया। इसमें महोत्सव के इंद्र और इंद्राणियों ने मंगल गीत गाए। उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव भक्त से भगवान बनने की विधि को दर्शाने का भव्य आयोजन है। पंडित अभिनंदन कुमार शास्त्री ने बताया कि इस महा महोत्सव में पार्श्वकुमार के माता-पिता बनने का सौभाग्य एटा निवासी कल्पना जैन-सुनील जैन, सौधर्म इंद्र-इंद्राणी मनीष जैन-पूजा जैन, कुबेर इंद्र-इंद्राणी शेंकी जैन-रिंकल जैन मिला है। ईशान इंद्र-इंद्राणी डॉ. मयंक जैन-जूही जैन, सनत इंद्र-इंद्राणी डॉ. योगेश जैन-आभा जैन होंगे। माहेंद्र इंद्र-इंद्राणी कुमुद जैन-एकता जैन बनेंगी।
सामान्य इंद्र-इंद्राणियों में शिवम जैन-तमन्ना जैन, चक्रेश जैन-रीता जैन, अशेष जैन अल्का जैन, नीरज जैन-रीना जैन, अनुज जैन-प्रेक्षा जैन, मनोज जैन-गीता जैन, अमन जैन-दीक्षा जैन, राजकमल जैन-मनीषा जैन शामिल हैं। यज्ञनायक राजा तथा रानी के रूप में सौरभ जैन- गुंजन जैन पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें