फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आज से खुलेंगे जिम: सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट को भी रियायत, प्रशासन ने हटाईं कई पाबंदियां

Mon, 31 Jan 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज एक हजार से कम होने पर जिला प्रशासन ने रियायत दी है। अब शादी समारोह में अधिकतम 200 मेहमान शामिल हो सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सेनिटाइजर व उचित दूरी का पालन करते रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में सोमवार से जिम, वॉटर पार्क, स्वीमिंग पूल खुल जाएंगे। पूरी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट में ग्राहक बैठ सकेंगे। बंद स्थानों पर शादी समारोह में अब अधिकतम 100 की जगह 200 मेहमानों को बुलाया जा सकेगा। कोरोना के एक हजार सक्रिय मरीज होने पर जिला प्रशासन द्वार लागू की गई पाबंदियां संक्रमण में कमी आने के बाद हटा ली गई हैं।

विज्ञापन

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में 10 जनवरी को जिला प्रशासन ने ग्रेडेड रिस्पांस प्लान लागू किया था। जिसके तहत सभी जिम, वॉटर पार्क , स्वीमिंग पूल बंद कर दिए थे। रेस्टोरेंट में क्षमता का 50 फीसदी ग्राहक ही बैठ सकते थे। बंद स्थानों पर शादी समारोह में अधिकतम 100 मेहमानों को आमंत्रित करने की पाबंदी थी। 
पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमण में कमी आई है। सक्रिय मरीज एक हजार से कम होने पर दस जनवरी को लागू की गई पाबंदियां हटा ली गई हैं। सिनेमा हॉल, होटल के रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड प्वाइंटस अब पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे। आईटी व निजी कंपनियों में लागू वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी खत्म हो गई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शादी व अन्य समारोह में व्यक्तियों की उपस्थिति को लेकर प्रतिबंध में रियायत मिलेगी। बंद स्थानों पर शादी समारोह में 100 की जगह 200 लोग आमंत्रित किए जा सकते हैं। खुले स्थानों पर क्षमता का 50 फीसदी अतिथियों को आमंत्रित करने का नियम लागू रहेगा। उन्होंने कहा सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सेनिटाइजर व उचित दूरी का पालन करते रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

ये प्रतिबंध रहेंगे बरकरार
- रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।
- रात्रि कर्फ्यू में माल वाहक, एंबुलेंस को अनुमति होगी।
- बाजारों में मास्क नहीं तो सामान नहीं नियम लागू रहेगा।
- समारोह स्थलों पर दो गज की दूरी से बैठक व्यवस्था।
- विदेश यात्रा से आने वालों का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा।
- छह फरवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
- बस व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन

462वीं मौत, 104 नए संक्रमित मिले
संक्रमण के मामलों में आई कमी से ताजनगरी ने राहत की सांस ली है। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज थी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बीते 24 घंटे में 5338 लोगों की जांच की गई। जिनमें 104 नए संक्रमित मिले हैं। एक और संक्रमित की मृत्यु होने से मृतक संख्या 462 हो गई है। इनके अलावा 330 मरीजों ने सात दिन का होम आईसोलेशन पूरा किया है। जिसके बाद उन्हें स्वास्थ घोषित कर दिया गया। 

जिले में अब 867 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। रविवार तक कुल 23.35 लाख लोगों की कोरोना जांचें हो चुकी हैं। अबतक 35220 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 33894 मरीज ठीक हो चुके हैं। तीसरी लहर में आईसीएमआर की नई गाइडलाइन के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। पहले 14 दिन का होम आईसोलेशन था, जिसे अब नई गाइडलाइन में सात दिन का कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें