आरोपी ने पत्नी के खाते में ट्रांसफर की रकम
इसके बाद दूसरे खाते से कई बार में करीब 19 लाख रुपये अपनी पत्नी नेहा शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी दादी से दवा के नाम पर रुपये निकलवाता रहा। उनसे कागज पर अंगूठा लगवा लेता था। पिछले साल सितंबर में उनके दादा का निधन हो गया। निधन के बाद जब खातों की जानकारी की तो पता चला कि खातों से करीब 33 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। जब बैंक से पता किया तो पता चला कि सभी रकम गोविंद की पत्नी के खाते में गई है।
मनीष शुक्ला ने इस संबंध में दादी शांति देवी से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने गोविंद को एक भी रुपया नहीं दिया है। वह मुझे डॉक्टर पर दिखाने ले जाता था। डॉक्टर के पर्चे के बहाने कागज पर अंगूठा लगवा लेता था। इसके बाद खाता भी बंद कर देता था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के आदेश पर थाना ताजगंज में गोविंद प्रसाद, नेहा शर्मा, रवि, छोटू व शिवकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।