फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध

Wed, 07 Aug 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक महिला से संबंध बनाए। इस दौरान महिला के लाखों रुपये के जेवर और एक प्लॉट भी हड़प लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह दो बच्चों की मां है। करीब चार साल पहले गांव महानंदपुर धुबिया निवासी पवन कुमार ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने कहा कि वह अविवाहित है और उस से शादी भी करेगा। वह उसे प्रॉपर्टी के काम में लगाकर उसके नाम जमीन करा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गई और दोनों के बीच संबंध कायम हो गए। आरोपी महिला का यौन शोषण करता रहा। इसके साथ ही धमकी देकर उसका प्लाट भी अपने नाम करा लिया। उसके लाखों रुपये के जेवर एक सराफ व्यापारी के यहां गिरवी रख दिए। सारा रुपया हड़प कर गया। आरोपी की हकीकत सामने आने के बाद जब अपने जेवर और प्लॉट वापस मांगा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें