फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टाउनशिप योजना: चुनाव में सुस्त हो गई जमीन खरीद प्रक्रिया, 1044 किसानों से एडीए को लेनी है 132 हेक्टेयर भूमि

Mon, 22 Apr 2024 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नई टाउनशिप योजना के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया चुनाव में सुस्त हो गई है। 1044 किसानों से एडीए को 132 हेक्टेयर भूमि लेनी है। इनके बैनामा नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में चुनावी माहौल में नई टाउनशिप की बैनामा प्रक्रिया भी सुस्त हो गई है। जमीन खरीद के लिए नियमित बैनामा नहीं हो पा रहे। पिछले दो माह में 15 से 20 बैनामा हुए हैं। जबकि एडीए को 1044 काश्तकारों से 132 हेक्टेयर भूमि ककुआ और भांडई में खरीदनी है।

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण पहली बार सहमति के आधार पर किसानों से किसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीद कर रह है। दिसंबर में एडीए को शासन से भूमि मुआवजा बांटने के लिए 150 करोड़ रुपये मिले थे। जिसमें करीब 50 करोड़ रुपये के बैनामा हो सके हैं। 

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने तीन महीने में जमीन खरीद पूरी करने के निर्देश दिए थ। पर, एडीए अधिकारियों का रवैया नई टाउनशिप को लेकर लचर है। तीन महीने पहले ही 250 करोड़ रुपये के बैनामों की फाइल तैयार हो गई थीं। पिछले दो महीने में 15 से 20 बैनामा ही हुए हैं।
विज्ञापन


ककुआ और भांडई में 132 हेक्टेयर व 6 हेक्टयर भूमि ग्रामसभा से खरीदी जाएगी। 150 करोड़ रुपये की पहली किस्त की पूरी धनराशि नहीं बंट पाई। 150 करोड़ रुपये वितरित होने के बाद एडीए 150 करोड़ रुपये स्वयं खर्च करेगा। जिसके बाद 150 करोड़ रुपये की एक और किस्त मिलेगी। 

नई टाउनशिप के लिए जमीन की खरीद पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए एडीए 500 करोड़ रुपये का कर्ज लेगा। जमीन खरीद में हो रही लेटलतीफी से नई टाउनशिप को विकसित करने में देर हो सकती है। प्रोजेक्ट पिछड़ सकता है। जमीन पर एडीए कब्जा ले चुका है। ऐसे में मुआवजा में देरी को लेकर किसान नाखुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें