मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने पर 30 वाहनों के पंजीयन निलंबित
कासगंज। उपसंभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने पर 30 वाहनों को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया, जबकि छह अनधिकृत वाहनों को सीज किया गया।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत और यातायात प्रभारी गणेश सिंह चौहान ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 30 वाहन मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर संचालित होते मिले। इन वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र को तीन माह के लिए निलंबित करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने कहा कि समस्त वाहन स्वामी, स्कूल बस संचालक, सरकारी एवं प्राइवेट एंबुलेंस संचालक जिन्होंने अपना फिटनेस नवीनीकरण नहीं कराया है या कर जमा नहीं किया है तो वे इस कार्य को शीघ्र पूरा करा लें। संवाद