फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एडीए के 106 फ्लैटों की बिक्री के लिए पंजीकरण कल से, जानिए कीमत और ई-नीलामी की प्रक्रिया

Wed, 14 Dec 2022 10:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी में अगर फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा अवसर है। शास्त्रीपुरम हाइट्स के 1-4 कमरों तक के 106 फ्लैटों की ई-नीलामी होने जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
एडीए के फ्लैट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की शास्त्रीपुरम हाइट्स योजना में फ्लैट बिक्री के लिए बृहस्पतिवार से वेबसाइट खुल जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। 28 दिन तक ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। एक से चार कमरों के 106 फ्लैट बिकाऊ हैं। शुरुआती कीमत 13.88 लाख से 59.18 लाख रुपये तय की गई है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि 2,384 रुपये प्रति वर्ग फीट फ्लैट की कीमत तय की गई है। ऐसे में एक कमरे के फ्लैट की शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपये, दो कमरों वाले की 33.67 लाख, 3 कमरों वाले की 39.98 लाख और चार कमरों वाले फ्लैट की 59.18 लाख रुपये तय की गई है। 

एडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। एक बार में 10 से 40 हजार रुपये तक बोली बढ़ेगी। 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क होगा। फ्लैट के आरक्षित मूल्य की 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा होगी। आवंटन के बाद 15 पीसदी धनराशि और जमा करनी होगी। बाकी 75 प्रतिशत धनराशि पर बैंक ऋण उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेट बैंकिग से होगा भुगतान

ई-नीलामी में पंजीकरण, जमानत राशि का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और चालान से हो सकेगा। ई-नीलामी में कम बोली के कारण फ्लैट नहीं मिलने पर जमानत राशि वापस हो जाएगी।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

  • संपत्ति का विवरण जानने के लिए: 7599329108
  • ई-नीलामी की जानकारी के लिए: 7037600020 
  • तकनीकी जानकारी के लिए: 9574524058
यह है वेबसाइट: www.adaagra.org.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें