फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए 30 तक होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धा के लिए निरीक्षण करते विधायक।  - फोटो : etmadpur
विज्ञापन
एत्मादपुर/कुबेरपुर। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देकर निखारने के लिए विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 5 से दिसंबर तक होने जा रहा है। विधायक खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कुश्ती, वाॅलीबॉल, फुटबाॅल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, कबड्डी, जूडो, खो-खो, क्रिकेट व रस्साकसी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन




सोमवार को छलेसर स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में खेल भावना, खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन, टीम भावना, स्वास्थ्य जागरूकता व प्रतिभा को निखारने के लिए विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा में सिर्फ एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी ही अपना रजिस्ट्रेशन करें। उन्होंने बताया कि खेल स्पर्धा 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक छलेसर स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। विधायक ने खेल मैदान का अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया।

एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा के लिए बालक-बालिका वर्ग की खिलाड़ी www.kheloetmadpur.in पोर्टल पर अब 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। युवा साथी पोर्टल पर इच्छुक खिलाड़ी आॅनलाइन आवेदन करें। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ विजय कुमार, बीईओ महेंद्र सिंह, धर्मराज सिंह और प्रधानाचार्य दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें