फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शोभायात्रा में दिखा श्रद्धा और एकता का संगम

Tue, 25 Nov 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 25 शहर में शोभायात्रा निकालते सिख समाज के लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह....सिखों के गुरु गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शाेभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। संगत ने गुरु महिमा का बखान किया। यात्रा में चल रहे सिख समाज के लोगों को कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, बड़ा चौराहा, कृष्णा टॉकीज रोड, रायजादा रोड, घंटाघर चौक और लेनगंज आदि मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। यहां संगत ने बड़े ही श्रद्धाभाव से शबद-कीर्तन किया। कार्यक्रम में नरेंद्र कालरा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को संसार इतिहास में अद्वितीय माना जाता है। अत्याचार के विरुद्ध खड़े होकर मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान विश्व के लिए प्रेरणा है।इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक विक्रांत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, राजेश अरोरा, हरदीप सिंह, इंदरपाल सिंह, नाहर सिंह, दविंदर सिंह, जसविंदर कौर, निर्मल कौर, अर्शदीप कौर, बलजीत कौर, मिक्कू कौर, भवलीन सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो 25 शहर में शोभायात्रा निकालते सिख समाज के लोग। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें