फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्तीः आवेदन तिथि में हुआ बदलाव, अब इस तारीख तक कर सकेंगे, जानें रजिस्ट्रेशन व गलती सुधार की प्रक्रिया

Sat, 11 Mar 2023 05:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा सहित अन्य जिलों से सेना भर्ती में शामिल होने वालें युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन कि तिथि बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन
सेना भर्ती (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब जेसीओ, ओआर, अग्निवीर के पदों के लि होने वाले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख में बदलाव किया गया है। अब रजिस्ट्रेशन करने की निर्धारित तारीख में पांच दिन की बढ़ोतरी की गई है। इससे फॉर्म भरने वाले छात्रों को कुछ और समय मिल पाएगा। भर्ती में कंप्यूटर बेस ऑनलाइन लिखित परीक्षा की मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी ही दौड़ में शामिल होंगे। 

मेरिट लिस्ट वाले ही दौड़ में शामिल होंगे

सेना भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अभी तक अभ्यर्थी दौड़ पास करने के बाद लिखित परीक्षा में शामिल होते थे। लेकिन, अब बदलाव कर दिया गया है। इसके तहत पहले ऑनलाइन कंप्यूटर बेस लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले ही दौड़ में शामिल होंगे। 

अब 20 मार्च तक होंगे आवेदन 

बताया कि सेना भर्ती में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की तिथि में पांच कार्यदिवसों की बढ़ोतरी की गई है। ताकि शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकें। अब आवेदन 20 मार्च तक किए जा सके हैं। कहा  अभी तक यह तिथि 15 मार्च थी। कहा कि आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी www.joinindianarmy.nic.in पर अभ्यर्थी देख सकते हैं।     

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जंगल में दरिंदगी: कांटों में फेंकी गई थी किशोरी, रातभर तड़पती रही, पुलिस ने दूसरा आरोपी भी दबोचा

गलती हो गई है तो सही करवाएं

भर्ती निदेशक ने बताया कि यदि अभ्यर्थी के आवेदन में गलती हो गई है अथवा भूलवश गलत जानकारी फीड हो गई है, तो वह सही कराने के लिए सेना भर्ती कार्यालय आ सकते हैं। इसके लिए साथ में मूल दस्तावेज लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें