फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड 72,387 को लगा टीका लेकिन लक्ष्य में पिछड़े

विज्ञापन
एसएन हॉस्पिटल में टीका लगवाती युवती - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में शुक्रवार को रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। 72,387 लोगों को टीका लगा। लखनऊ के बाद आगरा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। लेकिन लक्ष्य से पिछड़ गया। शासन से टीका उत्सव के तहत 82 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए 409 बूथ बनाए थे। एक घंटे पहले नौ बजे से टीकाकरण शुरू कराया गया। पंजीकरण की अनिवार्यता भी नहीं रखी थी। देहात में शहर के मुकाबले कम टीकाकरण हुआ। फिर भी ताजनगरी में एक दिन में रिकॉर्ड टीकाकरण है। इससे पहले 62 हजार लोगों को एक दिन में टीका लगने का रिकॉर्ड था। शुक्रवार को 64,130 लोगों को पहला और 8,257 लोगों को दूसरा टीका लगा है। सीएमओ ने तड़के खेरागढ़, जगनेर, कागरौला, अकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चैन और टीकाकरण का हाल देखा।
पति-पत्नी, परिजनों के साथ टीका लगवाने आए
टीके का महत्व को समझते हुए लोग परिवार के साथ बूथों पर पहुंचे। पति-पत्नी तो कोई अपने 18 साल से अधिक के बेटा-बेटी के साथ टीका लगवाने आया। मऊ निवासी श्रीपाल ने पत्नी गोमती के साथ पहला डोज लगवाया तो खंदारी निवासी रिचा गुप्ता पति रूपेश गुप्ता के साथ दूसरा डोज लगवाने आईं। दयालबाग निवासी तीन भाई अभिषेक सिंह, अमन सिंह और ऋषभ सिंह एकसाथ टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग व्यास में 1500 लोगों को लगा टीका
राधास्वामी सत्संग व्यास रोहता केंद्र पर 1500 लोगों को टीका लगाया गया। यहां पर व्यास की ओर से लोगों को भोजन और नाश्ता का भी प्रबंधक किया जा रहा है। अब तक यहां 31 हजार से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें