आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और क्षय एवं वक्ष रोग विभाग में लगे 1000-1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते यह 10 से 15 दिन से यह पूरी तरह से कार्य नहीं कर रहे हैं। इमरजेंसी के प्लांट में ऑक्सीजन बनाने की दर कम है तो क्षय रोग विभाग में ऑक्सीजन शुद्धता तय मानक से कम है। इस तकनीकी दिक्कत को ठीक करने में कार्यदायी संस्था की टीम लगी हुई है।
प्लांट में तकनीकी दिक्कत
ट्रायल में दोनों प्लांट शुरू हो गए थे। अब तकनीकी दिक्कत के चलते इनमें कुछ खराबी आई है। इनको कंपनी की टीम दुरुस्त कर रही है। ट्रायल कर क्षमता भी जांच रहे हैं। एक-दो दिन में यह पूरी तरह से संचालित होने लगेंगे। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एसएन कॉलेज