फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल से शुरू होगा ईदगाह-खेरिया आरओबी का नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का 17 अक्तूबर से नवनिर्माण शुरू होगा। पहले पुल की मरम्मत की योजना थी लेकिन 50 वर्ष की अवधि पूरी होने के कारण नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। 90 दिनों तक सड़क यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान वाहन चालकों को अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा डबल फाटक मार्ग स्थित रेलवे फाटक संख्या 75 से होकर गुजरना होगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आरओबी का निर्माण 1970 में हुआ था। जर्जर स्थिति को देखते हुए पहले मरम्मत की योजना थी लेकिन अब नवनिर्माण का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन ने लोगों से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने और निर्धारित मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। रेलवे ने 15 जनवरी 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पुल बंद होने से खेरिया मोड़, अर्जुन नगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें