फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध चार बीएड कॉलेजों की मान्यता समाप्त, यह है वजह

Tue, 04 Feb 2020 09:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध चार बीएड कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर दी है। इन कॉलेजों ने एनसीटीई की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

 
एनसीटीई की ओर से नवंबर 2019 में विश्वविद्यालय से संबद्ध 35 कॉलेजों को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कॉलेज में अनुमोदित शिक्षकों की कमी या न होने और संसाधनों के अभाव पर नोटिस दिया गया। 

नोटिस के बाद जिन कॉलेजों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, उनकी मान्यता समाप्त किए जाने का निर्णय एनसीटीई की ओर से 16-17 जनवरी को हुई बैठक में लिया गया। सूची डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची और भी कॉलेज हैं शामिल

एनसीटीई की ओर से कॉलेजों को मान्यता की शर्तों पर परखने के बाद कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ और कॉलेज इस सूची में शामिल हो सकते हैं। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जिन कॉलेजों की मान्यता समाप्त की गई है, उनके नाम नए सत्र में काउंसलिंग के लिए नहीं भेजे जाएंगे। छात्र-छात्राएं नहीं आवंटित किए जाएंगे। वर्तमान में जो विद्यार्थी पंजीकृत हैं, वह पढ़ते रहेंगे। 

इन कॉलेजों की मान्यता समाप्त की गई
- श्री विजय स्वरूप महिला कॉलेज, फाउंडेशन, सिकंदरा आगरा। 
- श्री शिवप्रसाद मेमोरियल, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, टूंडला, फिरोजाबाद। 
- एफएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। 
- श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राया, मथुरा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें