आगरा में साइबर अपराधियों ने फिल्म विक्की डोनर की तरह निसंतान दंपतियों को स्पर्म देकर रुपये कमाने के लालच में ताजगंज के युवक को फंसा लिया। पंजीकरण शुल्क के नाम पर 5 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद भी रकम मांगी जाने लगी। शक होने पर युवक ने मना कर दिया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। उसे साइबर सेल भेजा गया।